कतर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, छह लोगों की मौत, एक की तलाश जारी

Date:

कतर। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर में सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई, एक व्यक्ति लापता है। कतर के समुद्री क्षेत्र में यह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। रेस्क्यू टीम लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है।

कतर के आंतरिक मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में सवार सात लोगों में से छह के शव बरामद हो चुके हैं। मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि एहेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद विशेष टीमें देश के समुद्री क्षेत्र में तलाशी और बचाव अभियान चला रही हैं। ये अभियान कोस्ट्स और बॉर्डर्स सिक्योरिटी के जनरल डायरेक्टरेट की समुद्री तलाशी और बचाव टीम, और आंतरिक सुरक्षा बलों के कतर अंतर्राष्ट्रीय तलाशी और बचाव समूह के साथ मिलकर, आपसी तालमेल से चलाए जा रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हेलीकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में गिर गया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह दुर्घटना किसी भी दुश्मन कार्रवाई या हमले से जुड़ी नहीं है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस ने आरोपी शेफ केशव नेगी को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।  पूछताछ में उसने आग लगने की असली वजह बताई है। शेफ ने खुलासा किया है कि इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर मैंने बिजली काट दी।