युद्ध रोकने के लिए राष्ट्रपति पुतिन की शर्तों को इटली और जर्मनी ने नकारा
इटली और जर्मनी के नेताओं ने यूक्रेन जंग को रोकने के लिए व्लादिमीर पुतिन के प्रस्ताव को नकार दिया है. पुतिन ने युद्धविराम के लिए शर्तें रखीं थीं.रूस-यूक्रेन जंग को समाप्त करने पर चर्चा के लिए कई देश स्विट्जरलैंड में आयोजित एक शिख़र सम्मेलन में पहुंचे हैं. इस दौरान इटली और जर्मनी के नेताओं ने युद्ध रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन की शर्तों को सिरे से नकार दिया.इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने राष्ट्रपति पुतिन की जंग रोकने वाली योजना को प्रोपेगेंडा बताया. उन्होंने कहा कि इसमें यूक्रेन को ही यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा गया है.जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ ने पुतिन की शांति वाली योजना को “तानाशाही शांति” कहकर ख़ारिज कर दिया.यूक्रेन में शांति पर आयोजित दो दिवसीय शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन ने युद्ध विराम के लिए अपनी शर्तों बताई थीं.



