पंजाब। आईपीएल 2026 के तहत शनिवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलत हए 219 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने आसानी से पूरा कर लिया।
पंजाब के लिए प्रियांश आर्य ने 20 गेंद में 57 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंद में 51 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंद में नाबाद 69 रनों की पारी खेली। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए पावरप्ले में यानी शुरुआती 6 ओवर में 105 रन बनाए थे। इस जीत के बाद पंजाब ने आईपीएल में जीत की हैट्रिक लगा दी है। कप्तान श्रेयस अय्यर समेत तीन खिलाड़ियों ने पंजाब के लिए अर्धशतक जमाया। अय्यर 33 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के जमाए। प्रियांश आर्य (20 गेंदों में 57) और प्रभसिमरन सिंह (25 गेंदों में 51) ने पंजाब को जबर्दस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। प्रियांश सातवें ओवर में आउट हुए। उन्होंने पांच चौके और इतने ही सिक्स लगाए। प्रभसिमरन ने नौवें ओवर में विकेट गंवाया। उनके बल्ले से चार चौके और चार सिक्स निकले। कूपर कोनोली (11) सस्ते में आउट हुए। पंजाब को तीनों झटके शिवांग कुमार ने दिए। ऐसे में अय्यर ने नेहल वढेरा (14) के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप की। उन्होंने शशांक सिंह (नाबाद 14) के साथ 26 रन जोड़कर पंजाब को जीत की दहलीज पार कराई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Donald Trump News: हैदराबाद में ‘Donald Trump Avenue’ का उद्घाटन, ट्रंप ने कहा- ‘Thank You India’ | India-US Relations
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
हैदराबाद ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान 219 रन बटोरे। हैदराबाद के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने ट्रैविस हेड (23 गेंदों में 38, पांच चौके एक) के साथ 120 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रन जुटाए, जिसमें एक चौका एक छक्का है। कप्तान ईशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। अनिकेत वर्मा ने 9 गेंदों में 18 बनाकर रनआउट हुए। पीबीकेएस की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट लिया।



