साउथ चाइना सी विवाद: फ़िलिपींस ने चीन के ख़िलाफ़ यूएन में ठोका दावा
साउथ चाइना सी के विस्तृत कॉन्टिनेंटल शेल्फ़ पर फ़िलिपींस ने औपचारिक रूप से अपना दावा ठोका है. इस क्षेत्र में चीन के साथ उसका विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है.फ़िलिपींस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में औपचारिक रूप से दर्ज़ कराए गए क्लेम का मक़सद साउथ चाइना सी के विस्तृत कॉन्टिनेंटल शेल्फ़ पर विशेषाधिकार को सुरक्षित करना और इसके प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करना है.

साउथ चाइना सी के ज़्यादातर हिस्सों पर चीन अपना दावा करता है.चीन ने हाल ही में एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत उसके तटरक्षक बलों को उस इलाके़ से गुजरने वाले कथित ‘संदिग्ध विदेशी घुसपैठियों’ को बिना किसी मुक़दमे के साठ दिनों तक हिरासत में रखने का अधिकार दे दिया गया है.चीन ने साउथ चाइना सी के कई रीफ़्स को सैन्य इस्तेमाल के मक़सद से कृत्रिम द्वीपों में बदल दिया है.उस क्षेत्र से गुजरने वाले विदेशी जहाजों से कई मौक़ोें पर उसके विवाद होते रहे हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Friendship Turned Fatal: बाइक विवाद से शुरू हुई कहासुनी, दोस्त की हत्या और फिर आरोपी का एनकाउंटर
- चीन की रेगिस्तान में ‘न्यूक्लियर फोर्ट्रेस’! अमेरिका को जवाब देने की तैयारी, शिनजियांग में बन रहा विशाल गुप्त सैन्य अड्डा
- होर्मुज से युद्धविराम तक: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान समझौते की आखिरी कड़ी पर दुनिया की नजर
- ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में हाहाकार: आज बंद रहेंगी लाखों मेडिकल दुकानें


