इजराइल ने ईरान पर किया हमला, आपातकाल की घोषणा

Date:

इजराइल ने ईरान पर किया हमला, आपातकाल की घोषणा

इजराइल ने ईरान पर सैन्य हमला कर दिया है, जिसकी पुष्टि इजराइल के रक्षा मंत्री योआव कात्ज़ ने की है। संभावित जवाबी हमले की आशंका को देखते हुए इसराइल में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

कात्ज़ ने आपातकाल की घोषणा करते हुए कहा, ईरान पर इजराइल के हमले के बाद हमारी आबादी पर मिसाइल या ड्रोन हमले की आशंका है। ऐसे में आवश्यक क्षेत्रों को छोड़कर शैक्षणिक गतिविधियों, समारोहों और कार्यस्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।”

Israel attack iran air force air strikes in Tehran on Friday इजरायल ने ईरान  पर कर दिया बहुत बड़ा हमला, परमाणु ठिकानों पर अटैक, International Hindi News  - Hindustan

ईरान के परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना

एक इजराइली सैन्य अधिकारी ने जानकारी दी कि यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अन्य सैन्य ठिकानों के खिलाफ किया गया है। उन्होंने बताया कि इजराइल ने कई लक्ष्यों पर हमला किया है।

अमेरिका को पहले से थी जानकारी

बताया गया कि अमेरिकी अधिकारियों को इस हमले की पूर्व जानकारी थी। यही कारण है कि अमेरिका ने कुछ क्षेत्रों से अपने नागरिकों को पहले ही सावधानीवश हटा लिया था। अमेरिका को आशंका थी कि ईरान, इराक स्थित अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

तेहरान में गूंजे धमाके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान के उत्तर-पूर्वी इलाके में जोरदार विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई है।स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।