इस्लामाबाद धमाका: मास्टरमाइंड गिरफ़्तार, ISIS–अफगान लिंक का दावा; भारत पर भी लगाए आरोप

Date:

इस्लामाबाद धमाका: मास्टरमाइंड गिरफ़्तार, ISIS–अफगान लिंक का दावा; भारत पर भी लगाए आरोप

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने दावा किया है कि इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित एक इमामबाड़ा में हुए आत्मघाती धमाके के मास्टरमाइंड को गिरफ़्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को हुए इस हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई थी।

नकवी ने बताया कि धमाके का मास्टरमाइंड आईएसआईएस से जुड़ा एक अफगान नागरिक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन पर शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम हमले में मदद करने का शक है। उनके मुताबिक, पकड़े गए लोगों में हमले का मास्टरमाइंड भी शामिल है।

नकवी ने आरोप लगाया कि हमले की पूरी प्लानिंग और ट्रेनिंग अफगानिस्तान में हुई थी। उन्होंने कहा, “हमारी हिरासत में ऐसे लोग हैं, जिन्होंने बताया है कि हमलावर को कैसे लाया गया और किस तरह ट्रेनिंग दी गई।”

पाकिस्तान के गृह मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि देश में फैल रहे आतंकवाद की जड़ें अफगानिस्तान में हैं। हालांकि, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार लगातार इन आरोपों से इनकार करती रही है।

इसके साथ ही नकवी ने भारत पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि अफगानिस्तान से ऑपरेट कर रहे आतंकवादी नेटवर्क को भारत फ़ंडिंग कर रहा है, हालांकि उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

वहीं भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार

GT vs RR Qualifier 2 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली। कप्तान शुभमन गिल के विस्फोटक शतक और साई सुदर्शन की तेज अर्धशतकीय पारी ने गुजरात की जीत की नींव रखी। वहीं वैभव सूर्यवंशी के 96 रन भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सके।