ईरान; सभी मुसलमान लेबनान और हिजबुल्लाह के लोगों के साथ खड़े हों ; खामेनेई
इजराइल की ओर से हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को मारे जाने के दावे के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का बयान आया है.खामेनेई ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि एक ओर लेबनान में निहत्थे लोगों की हत्या ने एक बार फिर उग्र जायनिस्टों की बर्बर प्रवृत्ति को उजागर कर दिया है.

दूसरी तरफ, इन हमलों ने ये भी साबित कर दिया है कि इसराइली नेताओं की नीतियां कितनी अदूरदर्शी और मूर्खता से भरी हैं.
आयतुल्लाह अली खामेनेई ने सभी मुसलमानों से लेबनान और हिजबुल्लाह के लोगों के साथ खड़े होने और हड़पने वाले और दमनकारी शासन का सामना करने में उनका समर्थन करने का भी आग्रह किया.
खामेनेई ने कहा कि इसराइली अपराधियों को पता होना चाहिए कि वे लेबनान में हिजबुल्लाह के गढ़ों को कोई खास नुकसान पहुंचाने के लिए बहुत छोटे हैं
खामेनेई ने कहा, लेबनान के लोग वो समय नहीं भूले हैं जब दमनकारी शासन के सैनिक बेरुत की तरफ बढ़ रहे थे और हिजबुल्लाह ने उन्हें रोका था. इस बार भी हड़पने वाले और दमनकारी दुश्मन को पछतावा होगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- Iran vs Israel Crisis: क्या सचमुच बंद हो गया Hormuz Strait? ईरान की चेतावनी से मचा वैश्विक हड़कंप, तेल बाजार में बढ़ा तनाव
- Hormuz Strait Rules Changed: ईरान का बड़ा फैसला! अब बिना परमिट नहीं गुजर पाएंगे जहाज, क्या पड़ेगा तेल की कीमत पर असर
- Iran-US Deal पर बढ़ा तनाव! ट्रंप के सख्त रुख के बाद ईरान की खुली चेतावनी – क्या टूटने वाला है ऐतिहासिक समझौता?
- Iran-US Peace Deal के बाद ईरान का बड़ा दावा! ‘अमेरिका और इजराइल को झुकने पर किया मजबूर’, समझौते पर देश के भीतर भी मचा बवाल
- Breaking News: ट्रंप का बड़ा दावा! क्या ईरान ने भारतीय जहाजों को बनाया निशाना? अमेरिकी सेना की कार्रवाई पर उठे नए सवाल



