मोदी सरकार की वापसी तय होते ही निवेशकों का भरोसा लौटा

Date:

मोदी सरकार की वापसी तय होते ही निवेशकों का भरोसा लौटा

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। गुरुवार को भी शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। वीकली एक्सपायरी के दिन सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 400.42 (0.53%) अंकों की बढ़त के साथ 74,744.30 के स्तर पर जबकि निफ्टी 122.31 (0.54%) अंक मजबूत होकर 22,742.65 के स्तर पर कारोबार कर करता दिखा।शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की बढ़त के साथ 83.41 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा।बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 696.46 अंक उछलकर 75,078.70 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 179.15 अंक की बढ़त के साथ 22,799.50 अंक पर पहुंच गया।

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And  Updates - Amar Ujala Hindi News Live - Share Market:मोदी सरकार की वापसी तय  होते ही निवेशकों का भरोसा लौटा;

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने इससे पहले बुधवार को नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। हालांकि, पीएम मोदी की अगली सरकार अपने सहयोगियों पर निर्भर रहेगी पर उनका तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया। इसके बाद बाजार में गुरुवार को निवेशकों के बीच राहत दिखी और बाजार ने बढ़त हासिल की। मंगलवार को चुनाव परिणामों में भाजपा की सीटें घटने के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स में छह-छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद बुधवार को बाजार में रिकवरी लौटी और अब गुरुवार को भी बढ़त के साथ कारोबार होता दिख रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2026 के तहत गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइड राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक का बहुत बड़ा योगदान है। गिल की कप्तानी पारी ने आज टीम को जीत दिलाई। केकेआर से कैमरून ग्रीन ने कमान संभाली केकेआर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और पहले ही ओवर में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे 0 रन पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर रबाडा को आसान सा कैच दे बैठे। 2 ओवर की समाप्ति तक केकेआर अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी और स्कोर 21 रन था। सेफर्ट भी रबाडा की कॉल पर 19 रन बना के चलते हुए। जीटी ने शुरू से  अपना दबदबा बना के रखा गेम में और केकेआर का स्कोर पावर प्ले खत्म होने तक 40- 3 था। पॉवेल और ग्रीन की पार्टनरशिप ने कुछ रन जरूर बनाए पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से पहले पॉवेल 27 रन बना के अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। बल्लेबाज आ रहे हैं वे जा रहे हैं, लेकिन केकेआर की पारी में कैमरून ग्रीन ने एक छोर पर टिक के सबसे ज्यादा 79 रन बनाए 55 गेंदों में। इसके कारण स्कोर अच्छा हो सका। जीटी की तरफ से रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। केकेआर ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। घरेलू मैदान पर जीटी की धुआंधार बल्लेबाजी जीटी की पारी की शुरुआत कैप्टन शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने की। दोनों ने चौके छक्के लगा के 5 ओवर में 57 रन बना दिए। छठे ओवर की शुरुआत में जीटी का पहला विकेट गिर गया और साई सुदर्शन 22 रन बना के पवेलियन रवाना हो गए। जोश बटलर 15 गेंद पर 25 रन बना के वरुण चक्रवर्ती को विकेट दे बैठे। शुभमन गिल ने 86 रनों की कमाल की कप्तानी पारी खेली लेकिन आखिरी में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे। ये एक शानदार कैच था जो बेहद कठिन भी था। शाहरुख खान और तेवतिया ने गेम खत्म किया और 5 विकेट से जीटी ने केकेआर पर जीत हासिल की।