ईरान- इजरायल संघर्ष से बढ़ी भारत कि चिन्ता, एडवाइजरी जारी कर यात्रा से बचने की दी सलाह

Date:

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत की चिन्ता भी बढ़ गई है। विदेश मंत्रालय ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीय नागरिकों को ईरान की सभी गैरजरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही ईरान में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्कता बरतें। साथ ही उन्हें तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा गया है। बताया जाता है कि ईरान में करीब 10 हजार और इजराइल में करीब 28 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि ईरानी सेना ने मंगलवार रात इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया था। इसके बाद इजरायल ने भी गंभीर नतीजे की चेतावनी दी। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने भी कहा है कि इस गलती की कीमत ईरान चुकाएगा। दूसरी तरफ, ईरान ने भी धमकी दी है और कहा है कि अगर इजरायल जवाब देता है तो वह दूसरा हमला करेगा। इसे देखते हुए भारत सरकार चिन्ता में आ गई है, क्योंकि इजरायल में 28 हजार भारतीय रहते हैं। इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एयरलाइंस के रूट बदलने की तैयारी

युद्ध जैसे हालात को देखते हुए सरकार भारतीय एयरलाइंस के लिए एडवाइजरी ला सकती है। एयर इंडिया ईरान और इजराइल से लगे हवाई क्षेत्र में विमानों की आवाजाही रोक सकती है। एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट ईरान के हवाई क्षेत्र के पास से गुजरती है। इसका रूट बदलने की संभावना है। डायवर्शन की स्थिति से निपटने के लिए एयरलाइन ने अपने सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में अतिरिक्त ईंधन रखने का आदेश दिया है।

भारत सरकार ने दिया गूगल फार्म

भारत सरकार ने इजरायल में रह रहे भारतीयो की जानकारी जुटाने के लिए एक गूगल फॉर्म भी शेयर किया है। इसमें इजरायल में रहने वाले भारतीय अपनी जानकारी भरकर दूतावास में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है। इसके अलावा भारतीय दूतावास ने लोगों को शेल्टरों में सुरक्षित रहने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।