फैसलाबाद में भयावह विस्फोट: फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मौत का आंकड़ा 20 पहुंचा
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में एक कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। यह जानकारी बचाव अभियान में जुटे अधिकारियों ने दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- Myanmar Blast: एक धमाका और 55 लाशें! क्या विद्रोही इलाके में छिपा है कोई बड़ा राज?
- लॉन्चपैड पर ही फटा जेफ बेजोस का ‘न्यू ग्लेन’ रॉकेट, स्पेसएक्स को टक्कर देने के मिशन को बड़ा झटका
- मैं बुरी तरह फंस गई हूं…” ट्विशा की आखिरी चैट्स ने खोले दर्द के राज, मौत मामले में नया मोड़
शुरुआती जांच से पता चलता है कि विस्फोट गैस रिसाव के चलते हुआ। मलिकपुर क्षेत्र में स्थित इस फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आसपास की कई इमारतों और घरों की छतें ढह गईं।
अधिकारियों के मुताबिक कई लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते कुछ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह फैक्ट्री मलिकपुर के शहाब टाउन में स्थित है, जिसके पास ही एक बड़ा स्टेडियम भी मौजूद है।


