हिजबुल्लाह ने माना इजराइली हमले में मारे गए हसन नसरल्लाह

Date:

हिजबुल्लाह ने माना इजराइली हमले में मारे गए हसन नसरल्लाह

लेबनान के हथियारबंद शिया संगठन हिजबुल्लाह ने अपने नेता हसन नसरल्लाह की मौत की पुष्टि कर दी है.इससे पहले इजराइली सेना ने दावा किया था कि बेरुत में हवाई बमबारी में हसन नसरल्लाह की मौत हुई है. लेकिन हिजबुल्लाह की ओर से कोई बयान नहीं आया था.लेकिन बाद में हिजबुल्लाह ने नसरल्लाह की मौत की पुष्टि कर दी है.

इजरायल हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, IDF का बड़ा दावा

हिजबुल्लाह ने बताया है कि लेबनान की राजधानी बेरुत में उसके हेडक्वॉर्टर पर हुए इजराइली हमलों में नसरल्लाह की मौत हुई है. इजराइली सेना ने कहा था कि ये हमला लंबे समय से प्लान किया जा रहा था. इसराइली ने 64 वर्षीय नसरल्लाह को कई इजराइली सैनिकों और आम लोगों की हत्या का जिम्मेदार बताया.हिजबुल्लाह के बयान में कहा गया है कि नसरल्लाह की मौत दक्षिणी हिस्से में विश्वासघाती जायनिस्ट हमले के बाद हुई.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related