इजराइल; हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और  मिसाइल यूनिट के कमांडर को मारने का दावा

Date:

इजराइल; हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और मिसाइल यूनिट के कमांडर को मारने का दावा

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया है कि हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह मारे गए हैं.

आईडीएफ ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट किया है, हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएंगे.

वहीं इजराइल के विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि हसन नसरल्लाह की मौत हो गई है.

इजराइली विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, इजराइल डिफेंस फोर्सेस ने हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और उसके एक संस्थापक सदस्य को कल मार गिराने की पुष्टि की है.हिजबुल्लाह के दक्षिणी फ्रंट के कमांडर अली कर्की और अन्य कई कमांडर्स भी मारे गए हैं. नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा.

वहीं इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने ये दावा भी किया है कि दक्षिणी बेरूत में उसके हवाई हमलों में हिजबुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल और उनके डिप्टी हुसैन अहमद इस्माइल मारे गए हैं.

आईडीएफ ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट करके ये जानकारी दी है.

इस पोस्ट में लिखा है, अली इस्माइल इसराइल राष्ट्र पर कई आतंकी हमलों का निर्देश देने के लिए जिम्मेदार थे. जिसमें इजराइली क्षेत्र की ओर रॉकेट दागना और सेंट्रल इजराइल की ओर जमीन से जमीन की ओर मिसाइल छोड़ना शामिल है.

आईडीएफ ने ये भी बताया है कि इसके बाद हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट फोर्स के प्रमुख इब्राहिम मुहम्मद कबीसी की भी मौत हुई है. इनके अलावा दूसरे वरिष्ठ कमांडरों की भी मौत हुई है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।