गाजा  में हमास की दोबारा तैनाती, इजराइली सेना की वापसी के बाद बढ़ा तनाव

Date:

गाजा में हमास की दोबारा तैनाती, इजराइली सेना की वापसी के बाद बढ़ा तनाव

हमास ने अपने लगभग 7,000 लड़ाकों को गाजा में दोबारा तैनात किया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इसका उद्देश्य उन इलाक़ों पर फिर से नियंत्रण हासिल करना है, जहां हाल ही में इजराइली सेना पीछे हटी है।

Hamas pede mais tempo para analisar plano de Trump para Gaza – CartaCapital

सूत्रों के अनुसार, हमास ने पांच नए गवर्नरों की नियुक्ति भी की है — ये सभी सैन्य पृष्ठभूमि वाले हैं और कुछ पहले हमास के सशस्त्र विंग में ब्रिगेड कमांडर रह चुके हैं।

खबरों के मुताबिक, हमास ने यह आदेश फ़ोन कॉल और टेक्स्ट संदेशों के जरिए जारी किया। संदेश में कहा गया कि अभियान का मकसद है गाजा को अपराधियों और इजराइल के सहयोगियों से मुक्त करना। सभी लड़ाकों को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया।

गाजा से मिल रही रिपोर्ट के अनुसार, हमास के सशस्त्र दस्ते कई इलाक़ों में पहले ही तैनात हो चुके हैं — कुछ सिविल कपड़ों में तो कुछ गाजा पुलिस की नीली वर्दी में नजर आए हैं।

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब गाजा सिटी के सबरा इलाक़े में हमास के विशेष दस्ते के दो सदस्यों को दुग़मश कबीले के बंदूकधारियों ने गोली मार दी।

उनके शव सड़क पर छोड़ दिए जाने से ग़ुस्सा भड़क गया और हमास की ओर से बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की आशंका बढ़ गई।

इसके बाद हमास के लड़ाकों ने उस पूरे इलाके को घेर लिया, जहां लगभग 300 दुगमश बंदूकधारी मशीनगनों और विस्फोटकों से लैस होकर छिपे होने की जानकारी मिली है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार

GT vs RR Qualifier 2 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली। कप्तान शुभमन गिल के विस्फोटक शतक और साई सुदर्शन की तेज अर्धशतकीय पारी ने गुजरात की जीत की नींव रखी। वहीं वैभव सूर्यवंशी के 96 रन भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सके।