दुबई का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बुरे फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला, लोगों ने वीडियो जारी कर बताया कि वहां सब ठीक है

Date:

इंदौर। इंदौर के पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान में भाजपा नेता संजय शुक्ला इन दिनों दुबई में अपने साथियों के साथ फंसे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर बताया कि वहां के हालात काफी बुरे हैं। किसी गोदाम में लगी आग को दिखाकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बचाने की अपील की। उनके वीडियो को दुबई के लोगों ने ही फर्जी बताया और कहा कि वहां के हालात अच्छे हैं।

दरअसल जब ईरान ने दुबई पर ड्रोन से हमले शुरू किए तो वहां का एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। चूंकि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं, बदले में ईरान भी दुबई सहित कुछ अन्य स्थानों पर हमले की कोशिश कर रहा है। इसी वजह से हवाई यातायात बाधित हुआ है। इसी दौरान दुबई में होटल खरीदने गए संजय शुक्ला, विशाल पटेल, पिंटू छाबड़ा, संजय अग्रवाल, प्रवीण कक्कड़, गोलू पाटनी और मनीष सहारा वहां फंस गए।

गोदाम में लगी आग को हमला बताया

इसके बाद अपने साथियों के साथ एक जे 5 विलास होलीडे होम्स, वर्षा गार्डन में रुके संजय शुक्ला का एक फोटो सोशल मीडिया पर आता है। कुछ ही देर बाद वे एक वीडियो जारी करते हैं जिसमें संजय शुक्ला बैकग्राउंड में कुछ जलता हुआ दिखाकर बम के हमले की बात करते हैं। यह वीडियो सामने आते ही दुबई के लोगों ने ही बताया कि वे जहां पर बम गिरने की बात कह रहे हैं वह जगह दुबई के रहवासी क्षेत्र के बाहर का हिस्सा है। वहां पर एक गोडाउन में आग लगी है जिस पर नियंत्रण किया जा रहा है। आग इसलिए बढ़ गई, क्योंकि वहां पर टायर के गोदाम हैं जिनमें आग फैलने से उसे नियंत्रित करने में परेशानी आई है। जिस गोडाउन में आग लगी है उसमें इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ा सामान है। लोगों ने साफ कहा कि कोई हमले जैसी बात नहीं है।

एक व्यक्ति ने कार में घूमकर बनाया वीडियो

इसके बाद दुबई में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने कार से घूमकर वीडियो बनाया। उन्होंने कहा कि संजय शुक्ला हैं भले ही हैं दुबई में लेकिन चैनल इंडिया का ही देख रहे हैं। उस व्यक्ति ने कहा कि मैं कार से दुबई का चक्कर लगा रहा हूं। ऐसा नहीं कि कुछ नहीं हुआ है, लेकिन जो कुछ हुआ उसे वहीं का वहीं रोक दिया है। यहां सबकुछ चालू है। मार्केट चालू है, रेस्टोरेंट चालू है। उस व्यक्ति ने कहा कि यहां अभी ऐसे हाल नहीं है जैसा संजय शुक्ला ने वीडियो में बताया। उस व्यक्ति ने वीडियो में दुबई शहर की सड़कों के दृश्य भी दिखाए और कहा कि रमजान के कारण सड़कों पर भीड़ कम है, लेकिन हालात बिल्कुल ठीक हैं।

पीएम मोदी और शाह से की झूठी अपील

संजय शुक्ला ने अपने वीडियो में दुबई के हालात खराब बताकर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मदद की अपील की। अब जबकि यह वीडियो फर्जी निकल गया है तो बताया जा रहा है कि शुक्ला की इस मामले में खिंचाई भी हुई है। दुबई से लेकर इंदौर और दिल्ली तक शुक्ला के वीडियो की आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आखिर उन्हें ही इतनी परेशानी क्यों है।

लोकल पुलिस ने भी लगाई है फटकार

सूत्र बताते हैं कि संजय शुक्ला को दुबई की लोकल पुलिस ने भी फटकार लगाई है। पुलिस का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फर्जी वीडियो डालने वालों को चेतावनी दी जा रही है। एक पुलिसकर्मी कह रहा है कि यहां हालात ठीक हैं, इसके बाद भी आप लोग फर्जी वीडियो क्यों डाल रहे हो। वह पुलिसकर्मी कह रहा है कि अगर किसी ने फर्जी वीडियो डाला तो उसो डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के इंदौर अध्यक्ष पद के लिए खींचतान चल रही है। दावेदार पैसे से लेकर पहुंच तक का जोर आजमा रहे हैं। ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है कि पद के लिए महंगे गिफ्ट से लकर कई तरह के खर्चे उठाने की बात सामने आई है। ऐसे में आम कार्यकर्ता के मन में यह भी सवाल है कि इस बार क्या पार्टी उन्हें तवज्जो देगी या फिर बड़े नेताओं की मनमानी ही चलेगी। भाजयुमो अध्यक्ष चुनाव में पैसा और पहुंच फैक्टर के अलावा इस बात की भी चर्चा हो रही है कि आखिर किस विधानसभा क्षेत्र का नंबर आने वाला है। पिछली दो बार से राऊ विधानसभा का ही नंबर आ रहा है। पहले मनस्वी पाटीदार और फिर सौगात मिश्रा। इस हिसाब से इस बार राऊ का नंबर आना मुश्किल है, लेकिन सवाल यह भी है कि इस घमासान में आखिर कौन विधायक अपने समर्थक को यह पद दिलाने में सफल हो पाता है। ब्राह्मण दावेदार को मिल सकती है निराशा पिछली बार ब्राह्मण समाज से सौगात मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया था। अभी वर्तमान में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ब्राह्मण हैं। दावेदारों में ब्राह्मणों की संख्या भी कम नहीं है, लेकिन पार्टी में चर्चा है कि संगठन दो-दो पद एक ही जाति को देने पर राजी नहीं होगा। ऐसे में इस बार ब्राह्मण दावेदारों को निराश होना पड़ सकता है। प्रदेश में एक नंबर से पांच पदाधिकारी हाल ही में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी। इसमें सबसे ज्यादा पदाधिकारी विधानसभा एक से बने। तीन नंबर विधानसभा से एक पदाधिकारी और चार नम्बर से एक पदाधिकारी शामिल है। ऐसे में इंदौर अध्यक्ष पद शायद ही विधानसभा एक के खाते में जाए। विधानसभावार इन नामों की चर्चा वर्तमान में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें विधानसभा एक में अमित पालीवाल और सागर तिवारी के नाम शामिल हैं। दो नंबर विधानसभा से रोहित चौधरी, निक्की राय और अक्षत चौधरी का नाम है। तीन नंबर विधानसभा से आवेश राठौर का नाम है, जबकि चार नंबर से मयूरेश पिंगले, नयन दुबे और शुभेंद्र गौड़ के नामों की चर्चा है। कई नामों पर चल रहा विवाद वर्तमान में जिन नामों की चर्चा है, उनमें से कई को लेकर विवाद है। अमित पालीवाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। अक्षत चौधरी पहले ही विवादों में हैं, जिसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंच चुकी है। चौधरी पार्टी के नए धन्ना सेठ माने जाते हैं और आए दिन आयोजनों पर खूब पैसे लुटा रहे हैं। इन दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खास माने जाने वाले जीतू जिराती के खेमे में जमा हो गए चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भी कोशिश की थी, लेकिन शिकायतों के बाद इससे बाहर रहे। नाम भेजने में होगा जमकर खेला भाजपा के सत्र बताते हैं कि जो ट्रेंड अभी चल रहा है, उसके हिसाब से इस बार स्थानीय स्तर पर नाम भेजने में भी जमकर खेला होगा। सारे दावेदार होर्डिंग से लेकर आयोजनों तक में जमकर पैसा लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ बड़े पदाधिकारियों के यात्रा और होटल के खर्चे उठाने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर नाम भेजने में कौन सा फैक्टर काम करेगा, कहा नहीं जा सकता।