डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस का स्वास्थ्य बहुत अच्छा श्रेणी में 

Date:

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस का स्वास्थ्य बहुत अच्छा श्रेणी में

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने मेडिकल रिकॉर्ड जारी कर दिए हैं.रिकॉर्ड्स के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस का स्वास्थ्य बहुत अच्छा की श्रेणी में है और वे राष्ट्रपति पद के लिए पूरी तरह से फिट हैं.

कमला हैरिस के अपने मेडिकल रिकॉर्ड जारी करने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने ने डोनाल्ड ट्रंप पर अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड जारी न करने को लेकर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है.पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं.मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर कमला हैरिस ने ट्रंप पर तंज भी कसा.

उन्होंने कहा कि ट्रंप नहीं चाहते कि अमेरिकी लोगों को यह पता चले कि वे राष्ट्रपति पद के लिए फिट हैं भी या नहीं.ट्रंप के मेडिकल रिकॉर्ड का खुलासा किए बिना ही उनकी टीम ने उनके डॉक्टर के हवाले से जवाब दिया था कि वे बिल्कुल सही और बेहतरीन स्वास्थ्य में हैं.

इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी भी मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर उन पर हमलावार रही थी.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...