बांग्लादेश;अल्पसंख्यकों पर हमलों पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र ने आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हम नस्लीय आधार पर होने वाले हमलों, हिंसा को बढ़ावा देने के खिलाफ हैं।
एंटोनियो गुटेरेस के उप-प्रवक्ता फरहान हक से बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर होने वाले हमलों पर सवाल किया गया था। इसके जवाब में फरहान हक ने कहा कि हमने पहले भी स्पष्ट किया है और हम एक बार फिर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हाल के हफ्तों में बांग्लादेश में जो हिंसा हो रही है, उसे खत्म किया जाए। हम किसी भी नस्लीय आधार पर होने वाले हमलों या नस्लीय आधार पर होने वाली हिंसा को बढ़ावा देने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित रूप से बांग्लादेश की सरकार और लोगों को हर उस तरह से समर्थन देने के लिए तैयार हैं, जो वे आवश्यक समझें।’बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा नहीं रुक रही है। पहले आंदोलनकारी सरकार और आवामी लीग को निशाना बना रहे थे, अब बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक दंगाइयों के निशाने पर हैं। बांग्लादेश में कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यवसायों में तोड़फोड़ की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तान के हिंसक इतिहास की दुनिया के सामने खोली परतें
- संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों की निंदा की
- संयुक्त राष्ट्र मंच पर भारत का फिर पाक पर तीखा प्रहार: पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को सख्ती से किया खारिज
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा संदेश: कश्मीर पर पाकिस्तान को फटकार, पीओके खाली करने की दो-टूक चेतावनी


