संयुक्त राष्ट्र मंच पर भारत का फिर पाक पर  तीखा प्रहार: पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को सख्ती  से किया खारिज

Date:

संयुक्त राष्ट्र मंच पर भारत का फिर पाक पर तीखा प्रहार: पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को सख्ती से किया खारिज

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को कड़ा और बेबाक जवाब दिया। 23 फरवरी से 31 मार्च तक चल रहे इस सत्र के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का तेज विकास पाकिस्तान की बदहाल आर्थिक स्थिति से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करता है।

उच्चस्तरीय सत्र में ‘राइट टू रिप्लाई’ का इस्तेमाल करते हुए भारत की प्रतिनिधि अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और इस्लामी देशों का संगठन (ओआईसी) द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि ओआईसी खुद को एक सदस्य देश के “इको चैंबर” के रूप में इस्तेमाल होने दे रहा है।

अनुपमा सिंह ने दो टूक कहा, हम इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं। पाकिस्तान का लगातार प्रोपेगेंडा अब ईर्ष्या से भरा नजर आता है।

उन्होंने यह भी दोहराया कि जम्मू-कश्मीर “भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।”

काउंसिल में तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र किया, जिसमें दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन शामिल है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा,अगर चिनाब रेल ब्रिज नकली है, तो पाकिस्तान या तो भ्रम में है या किसी ‘ला-ला लैंड’ में जी रहा है।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की...

Punjab Road Accident की एक दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट क्षेत्र में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी और ट्राले के बीच हुई भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई,