कनाडा। एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर एक बार फिर फायरिंग हुई है। इससे पहले दो बार ऐसी घटना हो चुकी है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लो और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने ली है। गैंग ने लिखा हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है, जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें।
सोशल मीडिया पर में गैंग ने लिखा– वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. आज कैप्स कैफे पर जो तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी ज़िम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारा आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है. जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें। जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के ख़िलाफ़ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें– गोली कहीं से भी आ सकती है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
👉 यह भी पढ़ें:
- फिल्म समीक्षा : चटपटी पानी पूरी जैसी है कपिल शर्मा की ‘Kiss किसको प्यार करूं 2’
- कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर बंधु मान सिंह दिल्ली में गिरफ्तार, चाइनीज पिस्टल और कारतूस बरामद
- कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी
- कपिल शर्मा के Kaps Cafe पर अज्ञात हमलावरों की फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल
पहले भी दो बार हो चुकी है फायरिंग
कपिल शर्मा के कैफे पर सबसे पहले 10 जुलाई को फायरिंग हुई थी। इसकी जिम्मेदारी बीकेआई आतंकी हरजीत सिंह लडी ने ली थी। इसके बाद 7 अगस्त को फिर फायरिंग हुई। इस फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर का ऑडियो सामने आया था। इसमें उसने सलमान खान को शो में बुलाने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।


