कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर बंधु मान सिंह दिल्ली में गिरफ्तार, चाइनीज पिस्टल और कारतूस बरामद

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने के मामले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया है। कनाडा से दिल्ली लौटते ही उसे पुलिस ने दबोच लिया। वह गोल्डी ढिल्लों गैंग का एक बड़ा क्रिमिनल है और उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। उसके पास से एक चाइनीज पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार बंधु मान के बारे में बताया जाता है कि वह विदेश में बिजनेसमैन और हाईप्रोफाइल लोगों को टारगेट करके कई एक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल है। बताया जाता है कि बंधु मान ढिल्लों के नेटवर्क के साथ कोऑर्डिनेट कर रहा था और पॉपुलर आर्टिस्ट के रेस्टोरेंट को डरानेधमकाने के लिए टारगेट करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने के केस में बंधु मान सिंह सेखों ही मुख्य आरोपी था। आरोपी बंधु मान सिंह सेखों के तार गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े हैं और वह जब आखिरी बार भारत आया था, तब उसने गोल्डी बराड़ से संपर्क किया था। आरोपी से लगातार पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय गैंग कनेक्शन खंगालने की कोशिश की जा रही है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी खास इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पास से एक चाइनीज पिस्टल और कारतूस मिले हैं। साजिश में उसकी भूमिका और विदेशी ऑपरेटिव्स के साथ उसके लिंक्स की आगे जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे पर पहली बार फायरिंग जुलाई में और दूसरी बार फायरिंग अगस्त महीने में हुई थी। दिवाली से पहले तीसरी बार कपिल के कैफ पर फायरिंग की गई है। कपिल शर्मा के कैफे पर पहले हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, तीसरी बार भी हमले की जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली है। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए चर्चा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।