अमेरिका ;पश्चिम एशिया में तैनात करेगा बी-52 बमवर्षक, मिसाइल डिस्ट्रॉयर
अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अतिरिक्त सैन्य विमान और हथियारों की तैनाती की घोषणा की, जिसमें बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा विध्वंसक और लंबी दूरी के बी-52 बमवर्षक विमान शामिल हैं। जो कि सीधे-सीधे ईरान के लिए एक चेतावनी है क्योंकि वह और इजराइल एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
वहीं पेंटागन के प्रवक्ता मेजर जनरल पैट राइडर ने एक बयान में कहा, अगर ईरान, उसके साझेदार या उसके प्रतिनिधि इस मौके का इस्तेमाल क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों या हितों को निशाना बनाने के लिए करते हैं, तो संयुक्त राज्य अमेरिका अपने लोगों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
अमेरिका ने पिछले महीने एक थाड मिसाइल रक्षा प्रणाली भी तैनात की थी जिसे जमीन पर अमेरिकी सैनिकों की तरफ से संचालित किया जाता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव: ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी जंग की आशंका
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव, यूएई के परमाणु संयंत्र पर हमला और सऊदी ने मार गिराए तीन ड्रोन
- पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत पहुंचा गैस से भरा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित पहुंची ‘सिमी’
- पश्चिम एशिया में बढ़ी सैन्य हलचल: अमेरिका ने उतारा विशाल युद्धपोत, होर्मुज जलडमरूमध्य पर सख्त रुख


