हूती विद्रोहियों पर अमेरिका और ब्रिटेन की फिर एयर स्ट्राइक
यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने फिर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं.
पेंटागन ने कहा कि हमलों में हूती विद्रोहियों की मिसाइल, सर्विलांस क्षमता, अंडरग्राउंड स्टोरेज के साथ आठ ठिकानों को निशाना बनाया. पेंटागन की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ हमलों का एक नया दौर शुरू किया गया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- वेनेजुएला पर अमेरिका ने की एयर स्ट्राइक, ट्रंप का दावा- राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में
- पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर कर दी एयर स्ट्राइक, जेएफ-17 फाइटर जेट से गिराए बम, 30 लोग मारे गए
- खान यूनिस के यूरोपीय अस्पताल पर इजराइली हवाई हमला, 28 की मौत और दर्जनों घायल
- एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया ;सीमा पर की गोलीबारी ; भारतीय सेना का माकूल जवाब
- गाजा पर इसराइली हवाई हमले में 22 फिलिस्तीनियों की मौत

इसका उद्देश्य लाल सागर में तनाव कम करना और स्थिरता बहाल करना है, अमेरिका और ब्रिटैन ने हूती विद्रोहियों को चेतावनी दी और कहा हम लोगों की जान बचाने और सामान की आवाजाही की रक्षा करने के लिए कोई संकोच नहीं करेंगे. गौरतलब है कि हूती विद्रोही उन जहाज़ों को लाल सागर में निशाना बना रहे हैं जो इजराइल और पश्चिमी देश से जुड़े हुए हैं.



