नेपाल और चीन के बीच बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर समझौता

Date:

नेपाल और चीन के बीच बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर समझौता

नेपाल और चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव बीआरआई के फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए। इस अहम समझौते की पुष्टि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने की है।

प्रधानमंत्री ओली का चीन दौरा
प्रधानमंत्री ओली के चीन दौरे के दौरान यह समझौता हुआ। सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों ने व्यापक रूपरेखा पर सहमति जताई है। हालांकि, उन्होंने इस समझौते के विवरण का खुलासा नहीं किया।

Nepal PM KP sharma oli visit china first time 2 to 5 december | सालों की  परंपरा तोड़कर चीन जा रहे नेपाली PM ओली, क्‍या भर पाएंगे झोली? | Hindi News

भारत से अलग रुख?
नेपाल के इस कदम को भारत के प्रभाव से दूर जाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ओली ने चीन के साथ आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की नीति अपनाई है।

परंपरा से हटकर फैसला
चौथी बार प्रधानमंत्री बने ओली ने अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे के लिए चीन को चुना। यह परंपरागत धारणा के विपरीत है, क्योंकि आमतौर पर नेपाल के प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल की शुरुआत में भारत की यात्रा करते रहे हैं।यह समझौता नेपाल और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने का संकेत देता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पंजाब के सीएम भगंवत मान ने आप छोड़कर भाजपा में शामिल राघव चड्‌ढा सहित अन्य सांसदों पर जमकर निशाना साधा है। भगवंत मान ने कहा कि उथल पुथल चलती रहती है। आना जाना लगा रहता है। व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन बड़ा होता है।