INDORE–डॉ इजहार मुंशी के भवन पर विस्फोट के जिम्मेदारों पर हो एक्शन,नेता प्रतिपक्ष की मांग…

Date:

INDORE–डॉ इजहार मुंशी के भवन पर विस्फोट के जिम्मेदारों पर हो एक्शन,नेता प्रतिपक्ष की मांग…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उत्तर-पश्चिम और आसपास के इलाकों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के बावजूद भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 45.4 डिग्री तक पहुंच गया। देश के पश्चिम, पूर्व, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही, क्योंकि आने वाले दिनों में लू और तेज धूप का असर और बढ़ सकता है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक करीब 12 राज्यों में अगले दो दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार 40 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है। पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। पूर्वी तट पर इस सप्ताह गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और विदर्भ के कुछ इलाकों में 21 अप्रैल तक लू चलने की पूरी संभावना है। दिल्ली में शनिवार को फिर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 24 अप्रैल के बीच तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच बना रह सकता है। इस दौरान शुरुआती दिनों में आंशिक बादल रहेंगे, जबकि बाद में मौसम साफ रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा।  राजस्थान के चूरू में पारा 42.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक है। उधर, ओडिशा में गर्मी का प्रकोप और भी तेज है, जहां 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। तितलागढ़ 42.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि झारसुगुड़ा में 42.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अन्य कई जिलों में भी भीषण गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है।