मनी प्लांट से बदलें अपनी किस्मत, हर गुरुवार कुछ आसान उपाय बनाएंगे आपको मालामाल

Date:

इंदौर। मनी प्लांट तो धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को घर में लगाने के कई फायदे बताए गए हैं। ऐसी मान्यता है कि इसे अपने घर में लगाने से घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है। घर में समृद्धि बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट जितना हरा, घना और फैलता जाता है उतना ही व्यक्ति का धन बढ़ता है। इसके अलावा मनी प्लांट घर में लगाने से घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। साथ ही घर में कई तरह के वास्तु दोष भी इसे लगाने से दूर होते हैं। हालांकि, मनी प्लांट सिर्फ लगाना ही काफी नहीं है बल्कि, इसमें सिर्फ एक चीज रख दी जाए तो व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन ध्यान की कोई कमी नहीं होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना गया है। इसके अलावा पूर्व दिशा भी काफी शुभ फलदायी होती है।

कई बार ऐसा होता है कि मनी प्लांट लगाने के बाद भी व्यक्ति को धन धान्य का शुभ फल नहीं मिल पाता है। इसलिए मनी प्लांट मंत गुरुवार के दिन पीले रंग का कलावा या फिर लाल रंग का धागा सात बार लपेट कर बांध दें तो ऐसा करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से आप पर शुक्र ग्रह की कृपा भी बनी रहेगी और धीरे धीरे आप देखें की आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होने लगेगी।

भगवान विष्णु को अर्पित करें पत्ते

मनी प्लांट के पत्ते पर चने की दाल और गुड़ लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और बाद में इसे गाय को खिला दें। कम से कम ऐसा आपको 21 गुरुवार तक करना है। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु की कृपा भी होगी। साथ ही आपको धन धान्य में वृद्धि होगी। इसके अलावा गुरुवार के दिन हरे रंग के बोतल में गुरुवार के दिन मनी प्लांट के पौधा लगाकर अपने घर के किसी कमरे में उत्तर दिशा में रखें और हर गुरुवार के दिन इसका पानी बदलें और उसमें हल्दी जरूर डाल दें। ऐसा करने से धन धान्य की कमी तो दूर होगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।