नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को नए साल पर अच्छा तोहफा दिया है। अब इस एयरलाइन की घरेलू उड़ान में भी फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। एयर इंडिया की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और एयरबस ए321 नियो विमानों में सवार यात्री 10,000 फीट से ऊपर उड़ान भरते समय इंटरनेट का इस्तेमाल कर ब्राउज कर सकेंगे। सोशल मीडिया देख सकेंगे, काम कर सकेंगे या अपने प्रियजनों को टेक्स्ट कर सकेंगे।
एयर इंडिया द्वारा यह सुविधा इंटरनेशनल रूट न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर पर पहले से ही दी जा रही है। अब इसे डोमेस्टिक रूट पर पायलट प्रोजेक्ट प्रोग्राम के तहत शुरू किया गया है। एयर इंडिया समय के साथ अपने बेड़े के अन्य विमानों पर भी यह सेवा शुरू करने का प्लान बना रही है। एयरलाइन की तरफ से बताया गया कि वाई–फाई सर्विस लैपटॉप, टैबलेट और आईओएस या एंड्रॉयड ओएस वाले स्मार्टफोन पर फ्री में मिलेगी। एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर राजेश डोगरा ने कहा कि कनेक्टिविटी अब आधुनिक यात्रा का एक अभिन्न अंग बन गई है। इसीलिए यह सुविधा शुरू की जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- महंगे ईंधन ने बिगाड़ा एयर इंडिया का उड़ान प्लान, तीन महीने तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद
- हवा में ही बंद हो गया एयर इंडिया के विमान का इंजन, पायलट ने पैन-पैन अलर्ट देकर उतारा विमान
- आसमान में मचा हड़कंप: धुएं के बीच एअर इंडिया विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग, यात्रियों में दहशत
- एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान में आई तकनीकी खराबी, सात घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौटी फ्लाइट


