एयर इंडिया ने 19 घरेलू रूट पर भी कम की फ्लाइट, सिंगापुर की दो प्लाइट सस्पेंड, 15 जुलाई तक कई बदलाव

Date:

नई दिल्ली। अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। डीजीसीए की सख्ती के बाद विमानों की सख्त जांच जारी है। एयर इंडिया ने तीन फ्लाइट्स को 15 जुलाई तक अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। इसमें दो इंटरनेशनल फ्लाइट बेंगलुरू से सिंगापुर, पुणे से सिंगापुर की है। एक डोमेस्टिक फ्लाइट भी सस्पेंज है, जो मुंबई से बागडोगरा चलती है। एयरलाइन ने रविवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी।

एयर इंडिया ने बताया कि वे 19 रूट पर चलने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट्स की संख्या भी घटा रहे हैं। ये सभी नैरोबॉडी विमान हैं, यह छोटे विमान होते हैं जिनमें यात्री क्षमता कम होती है। इससे पहले एयरलाइन ने वाइडबॉडी विमानों की संख्या 15% कम करने का फैसला लिया था।

एयर इंडिया ने के अनुसार बेंगलुरुसिंगापुर, पुणेसिंगापुर और मुंबईबागडोगरा (AI551/552) रूटों पर हर हफ्ते चलने वाली सात उड़ानें बंद रहेंगी। ये रोक कम से कम जुलाई के मध्य तक जारी रहेगी। इसके अलावा, दिल्लीबेंगलुरु और दिल्लीमुंबई जैसे कुछ खास घरेलू रूटों पर भी उड़ानों की संख्या कम की जाएगी। एयर इंडिया ने इससे पहले बड़े आकार के विमानों की उड़ानों में 15% की कटौती करने की घोषणा की थी।

33 बोइंग विमानों में से 26 की जांच पूरी

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि उनके 33 बोइंग 787-8 और 787-9 विमानों में से 26 की सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है। इन सभी विमानों को अब सेवा में वापस लाने की अनुमति मिल गई है। एयर इंडिया ने कहा कि उड़ानों में यह कमी ऑपरेशन को स्थिर रखने, बेहतर काम करने और यात्रियों को कम परेशानी हो इसलिए की जा रही है। यह कटौती कम से कम जुलाई के मध्य तक जारी रहेगी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2026 के तहत गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइड राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक का बहुत बड़ा योगदान है। गिल की कप्तानी पारी ने आज टीम को जीत दिलाई। केकेआर से कैमरून ग्रीन ने कमान संभाली केकेआर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और पहले ही ओवर में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे 0 रन पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर रबाडा को आसान सा कैच दे बैठे। 2 ओवर की समाप्ति तक केकेआर अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी और स्कोर 21 रन था। सेफर्ट भी रबाडा की कॉल पर 19 रन बना के चलते हुए। जीटी ने शुरू से  अपना दबदबा बना के रखा गेम में और केकेआर का स्कोर पावर प्ले खत्म होने तक 40- 3 था। पॉवेल और ग्रीन की पार्टनरशिप ने कुछ रन जरूर बनाए पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से पहले पॉवेल 27 रन बना के अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। बल्लेबाज आ रहे हैं वे जा रहे हैं, लेकिन केकेआर की पारी में कैमरून ग्रीन ने एक छोर पर टिक के सबसे ज्यादा 79 रन बनाए 55 गेंदों में। इसके कारण स्कोर अच्छा हो सका। जीटी की तरफ से रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। केकेआर ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। घरेलू मैदान पर जीटी की धुआंधार बल्लेबाजी जीटी की पारी की शुरुआत कैप्टन शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने की। दोनों ने चौके छक्के लगा के 5 ओवर में 57 रन बना दिए। छठे ओवर की शुरुआत में जीटी का पहला विकेट गिर गया और साई सुदर्शन 22 रन बना के पवेलियन रवाना हो गए। जोश बटलर 15 गेंद पर 25 रन बना के वरुण चक्रवर्ती को विकेट दे बैठे। शुभमन गिल ने 86 रनों की कमाल की कप्तानी पारी खेली लेकिन आखिरी में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे। ये एक शानदार कैच था जो बेहद कठिन भी था। शाहरुख खान और तेवतिया ने गेम खत्म किया और 5 विकेट से जीटी ने केकेआर पर जीत हासिल की।