विंटर शेड्यूल में इंदौर से शुरू हो रही 6 नई फ्लाइट, 26 अक्टूबर के लिए शारजाह के लिए भी हर दिन उड़ान

Date:

इंदौर। 26 अक्टूबर से लागू होने वाले लिंटर शेड्यूल में इंदौर से 6 नई फ्लाइट शुरू हो रही है। अब इंदौर से उदयपुर, जोधपुर, नासिक, रीवा, नवी मुंबई और जम्मू की उड़ान शुरू होने जा रही है। दिल्ली, मुंबई, गोवा की उड़ानों का समय बदल परिवर्ति हो रहा है। शारजाह और जयपुर की फ्लाइट भी अब नियमित हो रही है।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार नवी मुंबई के नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंदौर की सीधी उड़ान का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों को उड़ानों की अनुमति मिल चुकी है। वहीं रीवा के लिए अलायंस एयर द्वारा फ्लाइट शुरू की जाएगी। विंटर शेड्यूल में मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ, गाजियाबाद, चंडीगढ़, जम्मू, अहमदाबाद, रायपुर, नागपुर, भुवनेश्वर, कोलकाता, जबलपुर, रीवा, गोंदिया, नासिक और शारजाह (यूएई) से इंदौर का सीधा कनेक्शन हो जाएगा। विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद अब इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या करीब 100 हो जाएगी।

इंदौर से शारजाह के लिए सातों दिन उड़ान

इंदौर से एकमात्र इंटरनेशनल उड़ान इंदौरशारजाह का 27 अक्टूबर से सप्ताह के सातों दिन संचालन होगा। पहले सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालन होता था। उड़ान पुराने समय रात 10.10 बजे ही रहेगी। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नई उड़ान सुबह 10.10 बजे संचालित होगी।

इंदौरगोवा का समय बदलेगा

एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर से गोवा का नया समय 26 अक्टूबर से बदल जाएगा। आइएक्स-1236 सुबह 10.55 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर 12.35 बजे गोवा पहुंचेगी। दोपहर 1.15 बजे गोवा से निकलकर दोपहर 2.55 बजे इंदौर आएगी।

ये रहा विंटर शेड्यूल

इंदौरजोधपुर प्रतिदिन

फ्लाइट संख्या: 6E-7359/7358

इंदौर से प्रस्थान: सुबह 11:40 बजे

जोधपुर आगमन: दोपहर 1:10 बजे

वापसी जोधपुर से: दोपहर 1:30 बजे

इंदौर वापसी: दोपहर 2:50 बजे

इंदौरउदयपुर (रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)

फ्लाइट संख्या: 6E-7424/7438

इंदौर से प्रस्थान: दोपहर 1:30 बजे

उदयपुर आगमन: 2:30 बजे

वापसी: 2:50 बजे

इंदौर वापसी: 4:15 बजे

इंदौरजम्मू (रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)

फ्लाइट संख्या: 6E-6331/6332

इंदौर से प्रस्थान: सुबह 9:55 बजे

जम्मू आगमन: 11:40 बजे

वापसी: दोपहर 12:55 बजे

इंदौर वापसी: 2:35 बजे

इंदौरनासिक (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार)

फ्लाइट संख्या: 6E-7154/7187

इंदौर से प्रस्थान: दोपहर 1:30 बजे

नासिक आगमन: 2:40 बजे

वापसी: 3:00 बजे

इंदौर वापसी: 4:15 बजे

शारजाह के लिए प्रतिदिन फ्लाइट

इंदौर से शारजाह: सुबह 10:10 बजे

शारजाह आगमन: दोपहर 12:05

शारजाह से वापसी: दोपहर 1:05 बजे

इंदौर वापसी: शाम 5:50 बजे

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।