इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू हो गया है। इसमें इंदौर से रायपुर, जबलपुर और पुणे के लिए नई उड़ानें शुरू हो रही हैं।। इंदौर में फिलहाल 100 से ज्यादा उड़ानों का संचालन हो रहा है। मुंबई, दिल्ली, जयपुर, चेन्नई, गोवा, बेलागावी, अहमदाबाद समेत कई उड़ानें शामिल है।
गोवा जाने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए इंदौर से नार्थ गोवा के लिए भी एक उड़ान 15 अप्रैल से शुरू होगी। इंदौर से पहले भी साउथ गोवा की कनेक्टिविटी भी है। इंदौर में समर सीजन में और भी नई उड़ानें मिल सकती थी, लेकिन एयरपोर्ट में रनवे के काम शुरू होने के कारण रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक एयरपोर्ट बंद रहते हैं। इस कारण इंदौर में विमानों की पार्किंग नहीं हो पा रही है। पार्किंग होने से सुबह की उड़ानों का फायदा मिलता है। इसके अलावा 15 से ज्यादा उड़ानों का समय भी बदला गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर एयरपोर्ट के आधे-अधूरे टर्मिनल का उद्घाटन रविवार को, जब सुविधाएं तैयार नहीं तो इतनी जल्दी क्यों, लेट तो हो ही चुका, थोड़ा और कर लेते
- विंटर शेड्यूल में इंदौर से शुरू हो रही 6 नई फ्लाइट, 26 अक्टूबर के लिए शारजाह के लिए भी हर दिन उड़ान
- इंदौर से विंटर शेड्यूल में कई शहरों के लिए नई फ्लाइट, नवी मुंबई और रीवा के लिए भी मिलेगी सीधी उड़ान
स्टार एयर की वापसी
नए शेड्यूल में सबसे अधिक उड़ानों का संचालन इस बार भी इंडिगो कर रही है। नई एयरलाइंस स्टार एयर गोंदिया और अहमदाबाद के लिए उड़ानों का संचालन करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी बुकिंग शुरू नहीं की है। वहीं, नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान की घोषणा अभी नहीं हुई है। बताया जाता है कि प्रस्तावित शेड्यूल में इंडिगो ने जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान की अनुमति ली थी।
कुल 185 उड़ानें हैं लिस्टेड
इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने उड़ानों का नया शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल में इंदौर से आने–जाने वाली कुल 185 उड़ानें लिस्टेड हैं। इनमें 80 से ज्यादा उड़ानें वह हैं, जो समय या दिन के बदलाव के साथ संचालित होंगी, लेकिन फिर भी इंदौर के खाते में 100 से ज्यादा उड़ानें बढ़ रही हैं।
इंदौर–रायपुर फ्लाइट विशाखापट्नम तक
इंदौर–रायपुर की सीधी उड़ान आज से विशाखापट्टनम तक गई। यह फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने के बाद विशाखापट्टनम तक जाएगी। फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट पर दोनों तरफ से 20 मिनट रुकेगी। इंदौर–रायपुर–विशाखापट्टनम 6ई 7295 उड़ान सुबह 6.35 बजे इंदौर से रवाना हुई और सुबह 8.30 बजे रायपुर पहुंची। यहां से 8.50 बजे रवाना होकर 10.20 बजे विशाखापट्टनम पहुंची। वापसी में यह विशाखापट्टनम–रायपुर–इंदौर 6ई 7296 उड़ान विशाखापट्टनम से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंची। यहां से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे इंदौर आएगी।



