टीवी पर चल नहीं पाए अपने इंदोर के जाकिर खान, एक महीने के अंदर ही सोनी पर बंद हो रहा है शो

Date:

इंदौर। मशहूर कॉमेडिन जाकिर खान का शो ‘आपका अपना जाकिर’ 10 अगस्त को सोनी टीवी पर कपिल शर्मा शो के बदले शुरू हुआ था। खराब टीआरपी के कारण अब इसे बंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके अभी तक सिर्फ 6 ही एपिसोड शूट किए गए थे, जो ऑन-एयर किए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में जन्मे जाकिर खान के लाइव शो के लिए काफी भीड़ जुटती रही है। काफी कम समय में ही उन्होंने बड़ा मुकाम बनाया था। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स की भी काफी तादाद है। सोनी को उम्मीद थी कि जाकिर टीवी पर कमाल दिखाएंगे, लेकिन दूसरे हफ्ते में ही जाकिर खान के शो की रेटिंग इतनी गिर गई कि शो बंद करने का फैसला लेना पड़ा। शो में बड़े स्टार्स तो काफी आ रहे थे, पर उसमें कुछ भी दिलचस्प या क्रिएटिव लेवल पर खास नहीं था। इसी कारण शो की रेटिंग तेजी से गिर गई।

नाम में भी नहीं दिखा दम

इस शो का नाम भी कपिल शर्मा शो की नकल ही लग रही थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जाकिर खान ने भी कहा था कि वह इस शो के नाम से सहमत नहीं थे। वह कुछ और नाम चाहते थे, पर चैनल नहीं माना और कहा कि यह नाम एकदम परफेक्ट है। लोगों को भी यह नाम पसंद नहीं आया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।