खतरों के खिलाड़ी 14 का पहला प्रोमो जारी, खतरों से खेलती नजर आईं सुमोना

Date:

मुंबई। रोहित शेट्टी के स्टंटबेस्ड रियलिटी शोखतरों के खिलाड़ी 14 को देखने के लिए फैंस बेताब है। हर कोई अपने फेवरेट सेलेब को खतरनाक स्टंट करते हुए देखना चाहता है। अब इस शो का पहला प्रोमो सामने गया है। प्रोमो की शुरुआत रोहित शेट्टी की आवाज से होती है, जिसमें वह कहते हैं कि कंटेस्टेंट रोमानिया को अपनी घूमने की जगह मानते हैं।

रोहित आगे कहते हैं कि अब उनकी पसंदीदा जगह को उनके सबसे बुरे सपने में बदलने का समय गया है। इसके अलावा, हम सुमोना चक्रवर्ती को हवा में एक खतरनाक स्टंट करते हुए देख सकते हैं। वहीं करण वीर मेहरा को एक टास्क करते समय करंट लग जाता है और शालीन भनोट जेटस्की से पानी के तेज झोंके का सामना करते हुए स्टंट करते हैं। आसिम रियाज भी हवा में खतरनाक स्टंट करते नजर रहे हैं।

जैसे ही प्रोमो सामने आया, शो के फैंस ने भी रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘एवेंजर्स के लिए तैयार रहें‘, दूसरे फैन ने कमेंट किया– ‘अभिषेक को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते‘, तीसरे ने लिखा, ‘निमृत कौर अहलूवालिया को सपोर्ट‘, एक फैन ने लिखा, ‘शो चलेगा तो आसिम की वजह से ही।

खतरों के खिलाड़ी 14′ में शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे, गशमीर महाजनी, केदार आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, आसिम रियाज, अदिति शर्मा, करण वीर मेहरा और नियति फतनानी का खतरनाक स्टंट से सामना होगा।खतरों के खिलाड़ी 14′ कलर्स पर देखने को मिलेगा। इस बार शो में आसिम रियाज भी स्टंट करते हुए नजर आने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।