माइक्रोसॉफ़्ट के सर्वर में दिक़्क़त, दुनियाभर के कई बैंक, मीडिया समूह और एयरलाइंस प्रभावित
दुनिया भर के कई बैंक, एयरलाइंस और टेलिकम्यूनिकेशन का कामकाज़ शुक्रवार को अचानक ठप हो गया.कई टीवी और ब्रॉडकास्ट कंपनियों के प्रसारण भी थम गए हैं.माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने की वजह से यह दिक्क़त सामने आई है. माइक्रोसॉफ़्ट का कहना है कि वह इसे ठीक करने की कोशिश कर रहा है.आईटी सिस्टम ठप होने से सिडनी एयरपोर्ट और यूनाइटेड एयरलाइंस के विमानों का ऑपेरशन रुक गया है.

भारत में राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वैश्विक आईटी संकट की वजह से उसकी कुछ सेवाओं पर असर पड़ा है.दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक़ वह अपने सभी साझेदारों से संपर्क में है ताकि यात्रियों की परेशानी को कम किया जा सके.
एयर इंडिया ने भी इस संकट पर ट्वीट किया है कि माइक्रोसॉफ़्ट के सर्वर में ख़राबी आने से हमारा सिस्टम अस्थायी तौर पर प्रभावित हुआ है और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.
👉 यह भी पढ़ें:
- पुतिन की बड़ी चेतावनी: ईरान संघर्ष बढ़ा तो दुनिया को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत
- देशभर में तपिश का कहर: बारिश और आंधी भी नहीं दिला सकीं राहत, कई राज्यों में पारा 45 के पार
- वैश्विक मंच पर फिर छाए नरेंद्र मोदी: दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 70% लोगों का भरोसा कायम
- दिल्ली-गुरुग्राम में आग का कहर: झुग्गियां जलकर राख, तीन की मौत, कई बेघर


