विश्व चैंपियनशिप जीतना अगला लक्ष्य; ग्रैंड मास्टर डी गुकेश
भारत के 17 साल के ग्रैंड मास्टर डी गुकेश ने कहा है कि उनका अगला लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप को जीतना है. गुकेश इतिहास रचते हुए विश्व शतरंज चैंपियनशिप के सबसे युवा दावेदार बन गए हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई से गुकेश ने कहा, मैं अपना बेस्ट करने के लिए प्लान कर रहा हूं. सही चीजें करने की कोशिश करूंगा. शतरंज खेलने के लिए जो आदर्श स्थिति होनी चाहिए, मैं उसमें रहने की कोशिश करूंगा.
विश्वनाथन आनंद के बारे में गुकेश ने कहा, विश्वनाथन आनंद ने मेरी मदद की है. उन्होंने देश के कई युवा खिलाड़ियों की मदद की है. उन्होंने जो मदद की है, उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं.
”मैंने अभी तक फाइनल के बारे में नहीं सोचा है. मुझे ज्यादा समय नहीं मिला. लेकिन जल्द ही मैं मैच के बारे में सोचना शुरू कर दूंगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- ग्रैंड चेस टूर 2025: डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, टूर्नामेंट में शीर्ष पर पहुंचे
- नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में डी. गुकेश की धमाकेदार वापसी, मैग्नस कार्लसन के बाद अर्जुन एरिगैसी को दी मात
- मनु भाकर-डी गुकेश सहित चार खिलड़ियों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया खेल रत्न अवॉर्ड, 34 को अर्जुन पुरस्कार
- चीन को हराकर 18 साल के डी गुकेश बने दुनिया के सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई



