पेरिस ओलंपिक: हॉकी में भारत का जीत से शुरुआत , न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराया
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. शनिवार को हुए ग्रुप-बी के एक मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीन के मुक़ाबले दो गोल से हरा दिया.भारत की ओर से मनदीप सिंह , विवेक सागर प्रसाद और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया. जबकि न्यूज़ीलैंड की ओर से सैम लेन और सिमोन चाइल्ड ने गोल कियाा.
भारत ने आक्रामक खेल के साथ शुरुआत की. कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक ने लगातार न्यूज़ीलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा.खेल के शुरुआती दौर में न्यूज़ीलैंड को भारतीय पाले में घुसने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. टीम शुरुआत में डिफेंस खेल रही थी. हालांकि न्यूज़ीलैंड की टीम बाद में आक्रामक तेवरों के साथ खेली.
👉 यह भी पढ़ें:
- टी20 विश्वकप 2026 भारत के नाम, अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, तीसरी बार जीता खिताब
- भारत ने अंतिम टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया 4-1 से जीती सीरीज
- अभिषेक शर्मा का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर टी 20 सीरीज में बढ़त बनाई
- इंदौर में विराट कोहली का शतक भी काम नहीं आया, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती वनडे सीरीज


