नीरज चोपड़ा की मां ने आखिर गोल्ड जीतने वाले नदीम पर ऐसा क्या कह दिया, पाकिस्तान में हो रही चर्चा

Date:

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो मुक़ाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड और भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। इसी के साथ अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना लिया है।अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंका. जबकि नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 89.45 मीटर रहा। यह ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा का दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा की मां ने नीरज चोपड़ा की मां ने गोल्ड मेडल जीतने वाले नदीम के बारे में ऐसा क्या कह दिया, जिसकी तारीफ पाकिस्तान में हो रही है।

मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि किसी दिन किसी खिलाड़ी का दिन होता है। आज अरशद का दिन था। खिलाड़ी का शरीर उस दिन अलग ही होता है। हर चीज परफेक्ट होती है जैसे आज अरशद की थी। टोक्यो, बुडापेस्ट और एशियन गेम्स में अपना दिन था।

नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने अरशद नदीम को लेकर कहा कि हम बहुत खुश हैं। हमारे लिए तो सिल्वर भी गोल्ड के ही बराबर है। गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का है। मेहनत करता है। सरोज देवी के इस बयान की चर्चा पाकिस्तान में हो रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस अपनत्व की तारीफ कर रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटर शोएब अख़्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गोल्ड जिसका है, वो भी हमारा ही लड़का है। ये बात सिर्फ़ एक मां ही कह सकती है। कमाल है। पाकिस्तानी पत्रकार एहतिशाम उल हक ने नीरज चोपड़ा की मां का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि कैसे उन्होंने अरशद की जीत के लिए खुशी ज़ाहिर की। एहतिशाम ने लिखाइस खूबसूरत मैसेज के लिए धन्यवाद मां। अब्दुल्लाह ज़फर एक्स पर लिखते हैं कि कोई शक नहीं, वो एक चैंपियन की मां है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में कहीं फेल न हो जाए राहुल गांधी का ‘नटराजन दांव’, अंतिम समय भाजपा कर सकती ‘खेला’

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज यानी शनिवार को नामांकन भी दाखिल कर लिया है। इधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया, जिसको लेकर पार्टी में जमकर विरोध है।