सचिन यादव से पीछे हो गए नीरज चोपड़ा, दोनों लौटे खाली हाथ, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को निराशा

Date:

नई दिल्ली। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने काफी निराश किया। वे उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से आठवें स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा भारत के एक अन्य एथलीट सचिन यादव से भी पीछे रहे। हालांकि उन्होंने भी पदक नहीं जीता, लेकिन 86.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से वे चौथे स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता में त्रिनिदाद एंड टोबेगो के केशोर्न वालकोट ने 88.16 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से कांस्य पदक अपने नाम किया। पेरिस ओलंपिक के चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। भारत के नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 83.65 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने अच्छी शुरुआत की और पहले प्रयास में अरशद नदीम से आगे रहे।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने दूसरे प्रयास में फाउल के बाद तीसरे प्रयास में 82.75 मीटर का थ्रो किया, जबकि भारत के नीरज ने फाउल किया। भारत के एक अन्य एथलीट सचिन यादव ने तीसरे प्रयास में 85.71 मीटर का थ्रो किया। सचिन ने पहले तीन थ्रो में अच्छा प्रदर्शन किया। शीर्ष 10 एथलीटों ने चौथे प्रयास के लिए क्वालिफाई किया और सबसे पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम आए, लेकिन वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और उन्होंने चौथे प्रयास में फाउल किया। पाकिस्तान के पेरिस ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम का सफर चौथे प्रयास में ही समाप्त हो गया।

सचिन यादव ने भी तोड़ी उम्मीदें

नीरज चोपड़ा के बाद सचिन यादव से भारत को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वे भी मेडल से चूक गए। सचिन ने पहले राउंड में ही 86.27 मीटर की दूरी का भाला फेंका था, जो कि पर्सनल बेस्ट थ्रो बन गया। इस थ्रो के साथ सचिन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में चौथे नंबर पर रहे.? सचिन को मेडल हासिल करने के लिए 86.67 मीटर से ज्यादा की दूरी का थ्रो करना था, लेकिन वे 0.40 मीटर से चूक गए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद AIADMK को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK के हुए

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद AIADMK को तगड़ा झटका लगा है। AIADMK के 300 से अधिक सदस्य आधिकारिक तौर पर TVK में शामिल हो गए हैं। इसमें एक पूर्व मंत्री भी हैं।