इंदौर। नमक के बिना खाने के स्वाद की कल्पना ही नहीं की जा सकती। नमक खाने को स्वादिष्ट बनाता है और ये शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि खाने के अलावा नमक के और भी उपयोग होते हैं। यह आपके शरीर को अंदर से तो स्वस्थ रखता है। साथ ही, इसका उपयोग नहाने के पानी में करने से भी इसके कई लाभ मिलते हैं। जी हां, नमक का पानी यानी सॉल्ट वॉटर बाथ के बॉडी को कई फायदे होते हैं। स्किन से लेकर सर्दी–खांसी का समस्या नमक का पानी दूर कर सकता है।
गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर नहाने से मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। इसके साथ ही दिनभर की थकावट दूर हो जाती है। खासकर सोने से पहले यदि आप नमक के पानी से नहाते हैं तो आपको नींद भी अच्छी आती है। गर्म पानी में दो चम्मच नमक डालकर नहाने से बुखार, खांसी और सर्दी में राहत मिलती है। इससे नाक और गले का इंफेक्शन दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा पानी में एक चम्मच नमक डालकर नहाने से खुजली, एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- देश में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना, 1009 एक्टिव केस, एक सप्ताह में सामने आए हैं 750 से अधिक मामले, सात लोगों की मौत
- गुप्त नवरात्रि के शुभ अवसर पर पीएम मोदी का संगम स्नान – एकता और विश्व कल्याण का संदेश
- घर बैठे ही कर सकते हैं अपने लिवर की देखभाल, किचन में उपलब्ध इन सब्जियों के जूस का करें नियमित सेवन
- अब बाजार में आ गई है मूली, खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, कुछ चीजों के साथ तो बिल्कुल न खाएं
वजन भी कम कर सकता है नमक
गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर नहाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे मांसपेशियों में खून का संचार बढ़ सकता है। नमक युक्त पानी से नहाने से शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकलता है जिससे अधिक फैट बर्न होता है, इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये थकान भी कम करता है।


