इंदौर। अभी नवरात्रि आने वाल है। त्योहारों व उपवासों के मौसम में सभी फलाहार करते हैं और इसके लिए साबूदाना का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। साबूदाना इसलिए भी ज्यादा लोकप्रिय है कि इसके कई तरह के व्यंजन बन जाते है। साबूदाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद भी है।
विेशेषज्ञों के अनुसार साबूदाना में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती है। यह कब्ज की समस्या को दूर करती है। साबूदाना में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, इलिए यह वजन कम करने में मदद करता है। आपने महसूस किया होगा कि इसको खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, इसलिए भूख कम लगती है। साबूदाना से मिलने वाला फाइबर और प्रोटीन डायबिटीज के मरीजों नुकसान नहीं पहुंचाता। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- देश में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना, 1009 एक्टिव केस, एक सप्ताह में सामने आए हैं 750 से अधिक मामले, सात लोगों की मौत
- घर बैठे ही कर सकते हैं अपने लिवर की देखभाल, किचन में उपलब्ध इन सब्जियों के जूस का करें नियमित सेवन
- अब बाजार में आ गई है मूली, खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, कुछ चीजों के साथ तो बिल्कुल न खाएं
- आज कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी की कृपा पाने का दुर्लभ मौका, शाम को इन स्थानों पर जरूर लगाएं दीपक
कई बीमारियों से बचने में मददगार
साबूदाना में पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी काफी होती है। यह हार्ट को स्वस्थ रखता है। साबूदाना से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा भी कम होता है। इसके साथ ही साबूदाना में विटामिन ई और सेलेनियम होते हैं। यह बालों और त्वचा के लिए लाभदायक हैं।


