भारत में फिर कोरोना की आहट, कई राज्यों में मिल रहे नए मरीज, 257 मामले सामने आए

Date:

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना का डर सताने लगा है। इस साल अब तक भारत में कोरोना के 257 मामले सामने चुके हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में सामने आए हैं। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुजरात में 15 और महाराष्ट्र में 26 नए मामले सामने आए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम में दो और फरीदाबाद में एक मरीज मिला है। गुरुग्राम में हाल ही में मुबंई से लौटी 31 वर्षीय एक महिला और 62 वर्षीय एक पुरुष कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। बुजुर्ग का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। फरीदाबाद में पल्ला क्षेत्र के सेहटपुर निवासी 28 वर्षीय एक सिक्योरिटी गार्ड कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षणों के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में टेस्ट कराया गया।

महाराष्ट्र के बाद गुजरात में बढ़ रहे हैं मामले

अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे थे, लेकिन अब गुजरात में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। यहां 15 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 13 अहमदाबाद शहर, एक राजकोट और एक अहमदाबाद ग्रामीण क्षेत्र से है। सभी मामले ओमिक्रॉन के जेएन.1 वेरिएंट के हैं, जो कम गंभीर माना जा रहा है।

महाराष्ट्र में अब तक 122 मामले

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में जनवरी 2025 से अब तक 132 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 126 मुंबई से हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 6,206 सैंपलों की जांच में 132 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जहां एक सर्वे के अनुसार 22% परिवारों में एक या अधिक व्यक्तियों में कोविड, फ्लू या वायरल बुखार जैसे लक्षण पाए गए हैं।

सिंगापुर, हांगकांग, थाइलैंड में बढ़ रहे मरीज

सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड जैसे एशियाई देशों में कोविड मामलों में तेजी देखी जा रही है। हॉन्गकॉन्ग में 30 से अधिक मौतें दर्ज की गईं। भारत में भी केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गई है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’

जंतर-मंतर पर हुए युवा प्रदर्शन के बाद विपक्षी राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उसने शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं का समर्थन करने के बजाय उनका मजाक उड़ाया।