कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय, राज्यपाल ने दे दी हरी झंडी

Date:

चेन्नई। टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने रविवार 10 मई को तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेंगे।  आज उन्होंने शनिवार को को लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।

बताया जाता है कि इस दौरान विजय ने राज्यपाल को अन्य पार्टियों का समर्थन पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री विजय ही होंगे। उनके साथ कैबिनेट में 9 मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें छह टीवीके के और तीन कांग्रेस के मंत्री हो सकते हैं।

 आईयूएमएल के समर्थन से मिला बहुमत का आंकड़ा

टीवीके के पास कुल 108 विधायक हैं। इस वजह से सरकार बनाने को लेकर असमंजस की स्थिति थी, लेकिन वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन के बाद टीवीके ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। विजय को मुख्यमंत्री बनने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। अब पार्टी के पास कुल 120 विधायक हैं।

रविवार सुबह 10 बजे शपथ की तैयारी

विजय पहले रविवार दोपहर 3.15 बजे शपथ लेने वाले थे, लेकिन अब समय में बदलाव किया गया है। वे सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। विजय इससे पहले लगातार तीन दिनों तक राज्यपाल से मिलने के बाद भी सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन नहीं दिखा पाए थे, लेकिन शनिवार को स्थिति पूरी तरह बदल गई।

कांग्रेस ने पहले ही दिया था समर्थन

कांग्रेस ने डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन अब उसने साथ छोड़ दिया है। कांग्रेस ने चुनाव में 5 सीटें जीती थीं, उसने विजय की पार्टी टीवीके को सपोर्ट किया है। वामदलों ने भी अपने चार विधायकों के साथ विजय का समर्थन किया है।  वहीं वीसीके और आईयूएमएल की वजह टीवीके बहुमत का आंकड़ा पार कर ही चुकी है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी है। वे भवानीपुर से विधायक बने रहेंगे। बुधवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।