चेन्नई। तमिलनाडु में रविवार को टीवीके चीफ चंद्रशेखर जोसेफ विजय ने सीएम पद की शपथ ली। उन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलाई। शपथ लेने के दौरान ही विजय तमिल में भाषण देने लगे। राज्यपाल को उन्हें टोकना पड़ा।
राज्यपाल ने विजय को बताया कि उन्हें कैसे शपथ लेनी है। जैसे ही राज्यपाल ने पहली लाइन बोली- विजय अपने स्टाइल में भाषण देने लगे। इस दौरान पूरा स्टेडियम तालियों और विजय की प्रशंसा में गूंज उठा। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने पहले संबोधन में राज्य की राजनीति और प्रशासन को लेकर बड़ा संदेश दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- तमिलनाडु विधानसभा में विजय ने साबित किया बहुमत, 144 विधायकों का मिला समर्थन
- तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: एआईएडीएमके में फूट, विजय की सरकार को मिला समर्थन
- तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा विस्फोट: एआईएडीएमके में बगावत, 36 विधायक पलानीस्वामी के खिलाफ
- कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय, राज्यपाल ने दे दी हरी झंडी
विजय ने कहा-सत्ता दुरुपयोग नहीं होगा
अपने भाषण में विजय ने खुद को आम आदमी बताते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग नहीं होगा और जनता के हर पैसे का हिसाब रखा जाएगा। विजय ने कहा कि वह किसी शाही वंश से नहीं आते, लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार किया और नेतृत्व का अवसर दिया।
जनता के एक पैसे को हाथ नहीं लगाएंगे
विजय ने कहा कि वह जनता के एक पैसे को भी हाथ नहीं लगाएंगे और सरकार में भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह जनता के लिए काम करेगी। विजय ने पूर्ववर्ती सरकार पर राज्य को भारी कर्ज में डुबोने का आरोप लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु के 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज पर श्वेतपत्र जारी किया जाएगा।
200 यूनिट मुफ्त बिजली की फाइल पर हस्ताक्षर
कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन का भी आदेश दिया।
नशे के खिलाफ कार्रवाई का वादा
विजय ने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और प्रभावित लोगों को छोड़ने के बजाय उन्हें पुनर्वास की दिशा में काम किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को उन्होंने सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
विजय बोले- मैं झूठे वादे नहीं करूंगा
शपथ के बाद विजय ने कहा कि आपने कहा तुम आओ, हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे। इस सफर में कई मुश्किलें आईं। लोगों ने आपका मजाक उड़ाया, लेकिन आप पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इन सबके कारण आज मैं शपथ ले रहा हूं। मैं क्या कहूं समझ में नहीं आ रहा… मैं मैसेंजर ऑफ गॉड नहीं हूं. मैं एक आम आदमी हूं। मैं झूठे वादे नहीं करूंगा।


