ये चुनावी चाल है; केजरीवाल के इस्तीफे पर बोलीं मायावती
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा को लेकर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ये चुनावी चाल है.मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के सीएम पद से अब इस्तीफा देना वास्तव में जनहित और जनकल्याण से दूर इनकी चुनावी चाल व राजनीतिक पैंतरेबाजी है.
👉 यह भी पढ़ें:
- K. Annamalai : तमिलनाडु में भाजपा की राजनीति से अलग हुए अन्नामलाई, नितिन नवीन ने मंजूर किया इस्तीफा
- Rajya Sabha election के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, सूची में कई चौंकाने वाले नाम, दो मंत्रियों को भी नहीं मिला टिकट
- मायावती ने बंद रखे सियासी दरवाजे : राहुल का संदेश लेकर पहुंचे कांग्रेसी लौटे खाली हाथ
- एक्शन में सुवेंदु : लाउडस्पीकर से लेकर चुनावी हिंसा तक, जारी किए कड़े आदेश
उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवाल किया, उनके लंबे समय तक जेल में रहने के कारण दिल्ली की जनता ने जो अनगिनत असुविधाएं व समस्याएं झेलीं उसका क्या? उसका हिसाब कौन देगा?
मायावती ने कहा, सत्ता और विपक्ष के बीच राजनीतिक लड़ाई शत्रुता स्तर तक कटु नहीं हो तो बेहतर है ताकि उससे देश व जनहित प्रभावित ना हो.


