मुंबई। यूपी से शुरू हुआ बंटेंगे तो कटेंगे का नारा अब महाराष्ट्र चुनाव में भी हावी हो गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाशिम में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने लोगों को एकजुट किया था। लोग एक रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगे। इतिहास में हम जब भी बंटे, कटे थे। इसलिए अब हमें एकजुट रहना होगा।
सीएम योगी ने कहा कि भारत की चिंता की बजाय कुछ लोग पाकिस्तान व फिलीस्तीन के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्ष का गठबंधन महाअघाड़ी नहीं बल्कि ‘महाअनाड़ी‘ है। अमरावती की जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि नवनीत राणा यहां हनुमान चालीसा के लिए भी संघर्ष कर रही थीं। त्रेतायुग में जब बजरंग बली रहे होंगे, तब इस्लाम नाम की वस्तु ही नहीं रही होगी। उन्होंने कहा कि किन कारणों से रामनवमी की शोभायात्रा निकालने और हनुमान चालीसा पढ़ने से रोका जाता है। जिन्हें बजरंग बली पसंद नहीं है, उन्हें जो पसंद हैं, वे वहीं जाएं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?
- Maharashtra Political Crisis: 6 सांसदों की बगावत पर Aaditya Thackeray का फूटा गुस्सा, बोले- ‘वफादारी बेच दी’
अब काशी-मथुरा की तरफ बढ़ रहे
सीएम योगी ने बताया कि वे जम्मू–कश्मीर चुनाव में गए थे एयरपोर्ट पर उतरे तो एक मौलवी ने राम–राम किया, मैं समझा नहीं। उसने फिर कहा कि योगी जी राम–राम। एयरपोर्ट के अधिकारी यह देख आश्चर्य में पड़ गए तो मैंने कहा कि यह धारा-370 हटने का इफेक्ट है। सीएम योगी ने कहा कि नया भारत न डिगता–झुकता है और न ही पीछे हटता है। जब रामलला विराजमान हो रहे थे तो मोदी जी ने कहा था कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। अयोध्या ही नहीं, अब हम काशी और मथुरा की तरफ भी बढ़ चुके हैं।



