राष्ट्रपति पर टिप्पणी कर बुरी तरह फंसी सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने कहा-शाही परिवार में फिर दिखा अहंकार

Date:

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी की टिप्पणी से बवाल मच गया है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को पुअर लेडी कहा था, इसके बाद भाजपा ने जमकर पलटवार किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी के बयान पर टिप्पणी की है, वहीं राष्ट्रपति भवन ने भी इसकी निंदा की है।

पीएम मोदी ने गांधी परिवार निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा जब उन्हें गरीब, थकी हुई बताकर अपमानित किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा ने भीबेचारीशब्द को सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए आरोप लगाया कि यह संवैधानिक पद के प्रति विपक्ष की निरंतर उपेक्षा को दर्शाता है। किरेन रिजीजू से लेकर धर्मेंद्र प्रधान तक तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने भी सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

दिल्ली में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार से आई हैं। उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं, उड़िया है। उन्होंने आज संसद को अद्भुत तरीके से भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का राजघराना उनका अपमान करना शुरू कर दिया है। राजपरिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने उबाऊ भाषण दिया देश के 10 करोड़ आदिवासी भाईबहन ये देश के हर गरीब का अपमान है। इन्हें लोगों को गाली देना, विदेशों में भारत को बदनाम करना और शहरी नक्सलियों के बारे में बात करना पसंद है प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कोअहंकार की पराकाष्ठाका प्रतीक करार दिया और कहा कि आपदा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं, तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं।

खड़गे ने कहा-बयान तोड़ मरोड़कर पेश किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी के बचाव में उतरते हुए सफाई दी कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान कर ही नहीं सकती और भाजपा नेता उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। खड़गे ने संसद भवन के उद्घाटन और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वास्तव में भाजपा राष्ट्रपति का अपमान करती रही है।

मां के बचाव में उतरीं प्रियंका वाड्रा

विवाद बढ़ता देख कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं। उन्होंने कहा कि मेरी मां एक 78 वर्षीय महिला हैं और उनके मन में राष्ट्रपति के लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने यही तो कहा कि बेचारी राष्ट्रपति जी इतना लंबा भाषण पढ़ कर थक गई थीं। मीडिया इसे तोड़मरोड़ कर बता रहा है। भाजपा को इस देश को खाई में धकेलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस को दी ये नसीहत

भाजपा अध्यक्ष नडडा ने कहासामंती मानसिकतासे प्रेरित होकर विपक्ष पिछड़े वर्गों और महिलाओं के सशक्तिकरण का मजाक उड़ाने लगा। कांग्रेस को नसीहत देते हुए नड्डा ने कहा कि अब समय गया है कि विपक्ष देश के सर्वोच्च पद का बारबार अपमान करने की बजाय लोकतंत्र के मंदिर में सार्थक चर्चा पर ध्यान केंद्रित करे।

राष्ट्रपति भवन ने की बयान की निंदा

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर राष्ट्रपति भवन ने प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। ऐसी टिप्पणियां घटिया, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।

आखिर क्या कहा था सोनिया गांधी ने?

राष्ट्रपति के संबोधन के तुरंत बाद संसद परिसर में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related