भुवनेश्वर। ओडिशा में पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्ष पर जबरदस्त हमला किया। उन्होंने कहा कि लगातार हार से बौखलाकर कुछ लोग देश को गलत दिशा में ले जाने के लिए गुमराह कर रहे हैं। झूठ और अफवाहों की उनकी दुकान पिछले 75 सालों से चल रही है। उन्होंने अब अपने मिशन को और तेज कर दिया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्त्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं, देश की जनता ने जिनको 10 सालों से सत्ता से दूर रखा है। जब इन दलों को सत्ता से दूर रखा गया, तो उनका गुस्सा देश की जनता पर उतरने लगा। अब यह लोग देश के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से हमें सतर्क रहना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के ट्वीट पर भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा ने कहा-क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं
- पीएम मोदी और उनकी मां के एआई वीडियो के मामले में कांग्रेस आईटी सेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भाजपा ने की शिकायत
- जम्मू-कश्मीर के डोडा में बोले पीएम मोदी-तीन खानदानों ने यहां जो भी किया, वह पाप से कम नहीं
ओडिशा में भी बढ़ी है भाजपा की ताकत
पीएम मोदी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और ओडिशा में भाजपा की बढ़ती ताकत की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विशेषज्ञों ने भाजपा को ओडिशा में खारिज कर दिया था, लेकिन चुनाव परिणामों ने उन्हें गलत साबित कर दिया। भाजपा को न केवल ओडिशा में बल्कि हरियाणा और महाराष्ट्र में भी अपार समर्थन मिला। पीएम ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है।



