गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को असम में थे। वहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांदी ने कहा कि असम की कमान असल में दिल्ली के हाथों में है। उन्होंने भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भी सरकार को जमकर घेरा। राहुल गांधी ने स्पष्ट संकेत दिए कि आने वाले समय में कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर संघर्ष और तेज करेगी
राहुल गांधी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं और नरेंद्र मोदी व अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि असम की सरकार को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि दिल्ली से अमित शाह चला रहे हैं। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को भ्रष्टाचार में शामिल करके बड़ी गलती की है। अब उनके परिवार को भी आरोपों का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को माफी मांगने पर भी नहीं छाड़ेंगे और जेल भेजकर दम लेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rajya Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा दांव, पवन खेड़ा को मिला राज्यसभा टिकट
- राज्यसभा के लिए कमलनाथ सहित अन्य नेताओं की नहीं गली दाल, मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को मिला मौका
- मध्यप्रदेश में राज्यसभा का दंगल : भाजपा के कई ‘पहलवान’ अखाड़े में, वहीं कांग्रेस ढूंढ रही अपना ‘नाथ’
- Rahul Gandhi in Uttarakhand : मौसम की खराबी के कारण सिमकली नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, मोबाइल पर ही दिया संबोधन
राहुल गांधी ने कहा कि हम असम के छह समुदायों को एससी-एसटी का दर्जा देंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार चाय बागान के मजदूरों को हर दिन 450 रुपए दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने इस दौरान महिलाओं के बैंक खातों में बिना किसी शर्त हर महीने नकद राशि भेजने, कारोबार शुरू करने वालों को 50 हजार रुपये देने, और 100 दिनों के भीतर जुबीन गर्ग मामले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाने का वादा किया।


