नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा–पीयूष गोयल चाहे जितना सीना ठोक लें, मेरी बात लिख लीजिए, मोदी ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन के सामने चुपचाप झुक जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत व्यापार समझौते अपनी शर्तों पर करता है। अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, चिली और पेरू जैसे देशों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि भारत तभी समझौता करता है जब दोनों देशों को फायदा हो और भारत के हित सुरक्षित रहें. हमारे लिए देश का हित सबसे जरूरी है। पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि भारत किसी भी डेडलाइन के दबाव में समझौता नहीं करता। जब कोई सौदा देश के लिए अच्छा होता है, तभी हम उसे मंजूरी देते हैं। भारत की ओर से यह साफ संदेश दिया गया है कि वह किसी दबाव में आकर व्यापार समझौता नहीं करेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग 100 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाए थे, जिनमें भारत पर 26% टैरिफ लगाया गया था। हालांकि बाद में अमेरिका ने इन टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया था, लेकिन यह छूट 9 जुलाई को खत्म हो रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कांग्रेस पर हमला, कहा-गांधी परिवार ने किया हमेशा देश के साथ समझौता
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार, कहा-इतने नासमझ व्यक्ति को नेता विपक्ष कैसे बनाया?
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी संग्राम: पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया भ्रामक
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद में बोले उद्योग मंत्री पीयूष गोयल-इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पीयूष गोयल का पलटवार, कहा-चीन के साथ एफटीए कर किया था पाप
- अमेरिका भारत के बीच ट्रेड डील ,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया एतिहासिक



