गोवा में संघ के नेता के बयान पर भड़के राहुल गांधी, कहा-धार्मिक तनाव फैला रही भाजपा

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर गोवा में धार्मिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया है। राहुल ने संघ नेता सुभाष वेलिंगकर के सेंट फ्रांसिस जेवियर पर दिए बयान पर आपत्ति जताई है। राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि गोवा की खूबसूरती उसके लोगों की गर्मजोशी और विविधता से है। यह दुर्भाग्य है कि भाजपा शासन में इस सद्भाव पर हमला हो रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि संघ परिवार पूरे देश में इसी तरह के काम कर रहा है और उसे ऊपर से समर्थन मिल रहा है। गोवा में भाजपा की रणनीति साफ है, लोगों को बांटो और पर्यावरण नियमों को तोड़कर अवैध तरीके से हरी-भरी जमीन पर कब्जा करो। राहुल ने इसे गोवा की प्राकृतिक और सामाजिक विरासत पर हमला बताया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन प्रयासों का विरोध होगा। गोवा और पूरे भारत के लोग इस विभाजनकारी एजेंडे को समझते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

बयान के विरोध में हुआ प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि वेलिंगकर ने सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराने की मांग करते हुए उन्हें गोएंचो साइब (गोवा का रक्षक) कहने पर भी सवाल उठाए थे। उनके बयान के बाद गोवा में माहौल गर्म हो गया। रविवार को ओल्ड गोवा में स्थानीय नेताओं ने लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने वेलिंगकर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को एक भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेषों की प्रदर्शनी तक वेलिंगकर को राज्य से बाहर रखा जाए। यह प्रदर्शनी नवंबर 2024 से जनवरी 2025 तक चलेगी। हालांकि पुलिस ने वेलिंगकर के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज कर लिया है। इधर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि वेलिंगकर के साथ भी वही कार्रवाई की जाएगी जो फादर बोलमैक्स परेरा के मामले में हुई थी। परेरा पर भी कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।