पीएम मोदी ने असम को दी 4,500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Date:

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने असम को 4500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी। इसके अलावा आज पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भी ट्रांसफर की। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पीएमम मोदी ने असम में कांग्रेस के कार्यकाल में हुए घोटालों को लेकर भी जमकर जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार किसानों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में भाजपाएनडीए की सरकार ने आत्मनिर्भरता को लेकर भी अहम फैसले लिए हैं। दुनिया के दूसरे हिस्सों में होने वाली लड़ाई का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पहले किसानों पर सीधा असर पड़ता था। कभी खाद महंगी होती थी, कभी डीजल और ऊर्जा पर खर्च बढ़ जाता था ।ऐसा इसलिए क्योंकि दशकों तक कांग्रेस पार्टी ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा था। आज सरकार कोशिश इस बात की कर रही है कि डीजल पर खर्च को न्यूनतम किया जा सके।

👉 यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कई खाद के कारखानों पर ताले लग गए थे, जिसे एनडीए के कार्यकाल में दोबारा शुरू कराया गया। पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ भाजपाएनडीए सरकार किसानों को लेकर काम कर रही है, देश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं। तो दूसरी तरफ आज कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो किसी भी स्थिति में देश के प्रति ईमानदार नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार करने में जुटी है। उन्होंने विपक्षी दल को नसीहत भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के दिन लाल किले से पंडित नेहरू जी ने जो भाषण दिए हैं, उसे एक बार फिर सुनना चाहिए। उन्होंने भारत में महंगाई बढ़ने के पीछे को लेकर उत्तर और दक्षिण कोरिया की लड़ाई को कारण बताने को लेकर भी कटाक्ष किया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।