पवन कल्याण अब करेंगे सनातन धर्म की रक्षा, नरसिंह वराही गणम के नाम से बनाया नया संगठन

Date:

हैदराबाद। साउथ के सुपर स्टार और आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अब सनातन धर्म की रक्षा करने का संकल्प लिया है। राजमहेंद्रवरम जनसेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख पवन कल्याण ने इसके लिए एक विशेष बल नरसिंह वराही गणम (एनवीजी) के गठन की घोषणा की है।

पवन कल्याण ने इसकी घोषणा करते हुए कहा इस कदम से उनकी धर्मनिरपेक्षता और संविधान के प्रति सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी। उनका मानना है कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन किसी भी तरह के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई समूह या व्यक्ति राज्य में किसी अन्य धर्म का अपमान करता है उनकी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हर हिंदू को अपने धर्म का सम्मान करने के साथसाथ अनुशासन भी सीखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों से कहा है कि वे उन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं जो अन्य धर्मों का अपमान करने का प्रयास करते हैं। पवन कल्याण कहा कि यदि वाईएसआर कांग्रेस के नेता या कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर एनडीए या महिलाओं की छवि को धूमिल करने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वाईएसआर ने हार के बाद भी कोई सबक नहीं सीखा। वे अपनी गलतियों से केवल पार्टी को बल्कि समाज को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई में दहशत: अभिनेत्री के घर दोबारा बम की धमकी, जांच में निकला झूठा अलर्ट

दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री तृषा कृष्णन के...

अंडमान सागर में दर्दनाक हादसा: 250 से अधिक रोहिंग्या और बांग्लादेशी लापता, बच्चों की भी आशंका

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार,...