पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा के बाद आ गया ओपिनयिन पोल, क्या इस बार ममता से गद्दी छीन पाएगी भाजपा?

Date:

कोलकाता। चुनाव आयोग ने रविवार 15 मार्च को पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही ओपियन पोल भी सामने आए हैं।

आईएएनएसमैटराइज के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी एक बार फिर बाजी मार सकती हैं। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत हासिल करने के 148 सीटों की जरूरत होगी। पोल के आंकड़े देखें तो तृणमूल कांग्रेस फिर से सत्ता पर काबिज हो सकती है। आईएएनएसमैटराइज के ओपिनियन पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 155 से 170 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 100 से 115 सीटें जाने का अनुमान है। इस पोल में एआईएमआईएम को 5-6 और अन्य को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।ओपिनियन पोल में टीएमसी को 43-45 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही एनडीए के 41-43 प्रतिशत और अन्य को 13 से 15 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद जताई गई है।

दो चरणों में होगा मतदान

बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 3.28 करोड़, महिला मतदाता 3.16 करोड़ और थर्ड जेंडर 1,152 मतदाता हैं। फर्स्टटाइम वोटर की संख्या 5.23 लाख है। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1.31 करोड़ है। 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता 3.79 लाख हैं, जबकि दिव्यांग वोटरों की संख्या 4.16 लाख है।

भाजपा का बढ़ता गया वोट शेयर

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में साल 2011 से तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी सत्ता में हैं। साल 2021 में टीएमसी ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा यहां अपना वोट शेयर बढ़ाती रही है। 2016 में भाजपा को केवल 3 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं 2021 में उसकी सीटों की संख्या बढ़कर 77 हो गई। भाजपा का वोट शेयर 38 प्रतिशत था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विधायकों के बाद सांसद भी छोड़ रहे ममता का साथ, सुखेंदु रॉय-काकोली घोष के नेतृत्व में कई सांसदों ने भूपेंद्र यादव के घर की...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी  में लगातार टूट हो रही है। पहले विधायकों ने आंख दिखाई, अब सांसद भी ममता का मोह त्यागने में लगे हैं।  सुखेंदु रॉय और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के 10 से अधिक सांसदों ने सोमवार को शुभेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात की है।